मंगलवार, मई 12 2026 | 02:58:13 AM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / मोदी सरकार ने डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को दी स्मारक के संभावित विकल्पों की जानकारी

मोदी सरकार ने डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को दी स्मारक के संभावित विकल्पों की जानकारी

Follow us on:

नई दिल्ली. भारत सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर उनके परिवार को कुछ विकल्प दिए हैं. इन विकल्पों में राष्ट्रीय स्मृति स्थल समेत कुछ अन्य स्थानों का नाम शामिल है, जहां उनका स्मारक बनाए जाने की संभावना है.

सरकारी सूत्रों के अनुसार, परिवार की ओर से स्मारक की जगह चुनने के बाद, ट्रस्ट बनाने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा. यह ट्रस्ट स्मारक निर्माण की योजना और उसके बाद की सभी गतिविधियों की देखरेख करेगा. परिवार की तरफ से अभी तक किसी खास जगह को लेकर फैसला नहीं लिया गया है. स्मारक की जमीन के लिए ट्रस्ट आवेदन करेगा. जमीन आवंटन के बाद सीपीडब्ल्यूडी के साथ एमओयू पर दस्तखत होंगे. इसके बाद ही स्मारक बनाने का काम शुरू हो सकेगा.

इन जगहों पर बनाया जा सकता है स्मारक

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर 2024 को हुआ था. इसके बाद उनके स्मारक को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार ने मांग की थी. सूत्रों के अनुसार, मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए राजघाट, राष्ट्रीय स्मृति स्थल या किसान घाट के पास एक से डेढ़ एकड़ जमीन दी जा सकती है.

कांग्रेस ने लगाया था आरोप

डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने सरकार को स्मारक को लेकर चिट्ठी लिखी थी. पार्टी के नेताओं ने सरकार पर कुछ आरोप लगाए थे. कांग्रेस की मांग थी कि मनमोहन सिंह का अंतिम सरकार और स्मारक एक ही जगह पर हो. कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया था, “देश की जनता यह नहीं समझ पा रही है कि सरकार को उनके अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए एक जगह क्यों नहीं मिल पा रही है.”

साभार : एबीपी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

भारत सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं का लाभ लेती मुस्कुराती ग्रामीण और शहरी महिलाएं।

सशक्त नारी, समृद्ध भारत: 2026 में महिलाओं के लिए 7 सबसे कल्याणकारी सरकारी योजनाएं

नई दिल्ली । रविवार, 10 मई 2026 भारत में महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक उत्थान …