लोड हो रहा है...

भारत ने पाकिस्तान के लिए एयरस्पेस 23 मई तक के लिए किया बंद

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने बुधवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए Notice to Airmen (NOTAM) जारी किया है। इस नोटम के तहत भारत ने 30 अप्रैल से 23 मई 2025 तक अपने एयरस्पेस को सभी पाकिस्तान-रजिस्टर्ड और सैन्य विमानों के लिए बंद करने की घोषणा की है। इस दौरान किसी भी पाकिस्तानी विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी।

इस फैसले को भारत की तरफ से एक कड़ा संदेश माना जा रहा है, जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि किसी भी उकसावे की स्थिति में भारत सख्ती से जवाब देगा। पिछले कुछ दिनों से नियंत्रण रेखा (LoC) पर लगातार संघर्षविराम उल्लंघन और सीमा पार से होने वाली गतिविधियों ने हालात को और भी नाज़ुक बना दिया है। भारतीय हमले की आशंका से पाकिस्तान इस कदर घबराया हुआ है कि इसने बुधवार को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बुधवार को गिलगित, स्कार्दू और गुलाम जम्मू-कश्मीर के अन्य क्षेत्रों के लिए सभी उड़ानें रद कर दी। एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय हवाई क्षेत्र सुरक्षा प्रोटोकाल की समीक्षा के बाद उत्तरी क्षेत्रों के लिए उड़ानें निलंबित करने का निर्णय लिया गया। विदेशी उड़ानों की भी कड़ी निगरानी शुरू की गई है, जिसमें भारत से आने वाली अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।