मंगलवार, जून 16 2026 | 10:32:35 PM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / पाकिस्तान ने एफएम रेडियो पर भारतीय गानों पर लगाया प्रतिबंध

पाकिस्तान ने एफएम रेडियो पर भारतीय गानों पर लगाया प्रतिबंध

Follow us on:

इस्लामाबाद. पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक बार फिर पाकिस्तान और भारत के बीच तनावपूर्ण माहौल है. भारत ने हाल में ही कड़े फैसले लिए थे और पड़ोसी मुल्क की हालत खराब कर दी.अब इस बीच बिलबिलाते हुए पाकिस्तान ने भी एक फैसला लिया है.जिसके बाद पाकिस्तान की जनता इंडियन गानों के लिए भी तरसती नजर आएगी. पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान और भारत के बीच टेंशन बढ़ गई जिसका सीधा असर आर्टिस्ट पर भी पड़ा है. बीती रात को कई पाकिस्तानी सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में बैन कर दिया गया. इस बीच दिग्गज गायिक कविता कृष्णमूर्ती ने पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन पर रिएक्शन देते हुए कहा था कि संगीत का कोई धर्म नहीं होता. लेकिन अब पाकिस्तान में सभी इंडियन गानों को बैन कर दिया गया है.

पाकिस्तान सरकार ने बैन किए इंडियन सॉन्ग

पाकिस्तान की सरकार ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड गानों पर प्रतिबंध लगाने की जानकारी दी है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि अब पाकिस्तानी एफएम रेडियों स्टोशन पर भारतीय गाने नहीं बजाए जाएंगे. बयान में ये भी कहा गया कि ये फैसला पूरे देश के मूड को ध्यान में रखते हुए लिया गया. दिलचस्प बात ये है कि पाकिस्तानी सरकार ने इस फैसले के लिए अपने ही मंत्रालय की पीठ भी थपथपा दी.

भारत में बैन हुए थे पाक सेलेब्स के इंस्टाग्राम

भारत में पाकिस्तान के कई बड़े और जाने माने स्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट शो नहीं हो रहे हैं. इसकी वजह है कि बीते दिन पाकिस्तान की कई जानी मानी हस्तियों जैसे हानिया आमिर, माहिरा खान, आयजा खान, इकरा अजीज जैसे एक्टर्स के इंस्टाग्राम रिस्ट्रिक्ट कर दिए गए थे. इतना ही नहीं पाक चैनल भी भी बैन कर दिए गए थे. बता दें कि पहलगाम हिंदू नरसंहार के बाद से ही हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है. ऐसे में आतंकवादियों की पनाहगाह पाकिस्तान को इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है.

साभार : न्यूज18

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Checkmarx One ने इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन स्कैनिंग सटीकता हासिल की, पुराने टूल्स और AI मॉडल्स दोनों को पीछे छोड़ा

पैरामस, न्यू जर्सी एजेंटिक एप्लिकेशन सिक्योरिटी’ में ग्लोबल लीडर Checkmarx ने आज अपने Checkmarx One …