शुक्रवार, सितंबर 18 2026 | 11:01:18 AM

योगी सरकार ने एसपी गोयल को बनाया उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

लखनऊ. शशि प्रकाश गोयल को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। उन्होंने कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार नहीं मिला है। नाम की घोषणा होते ही कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया। इस मौके पर मनोज कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बताते चलें कि गोयल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह अभी तक मुख्यमंत्री के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पद पर काम कर रह थे। मुख्यमंत्री के सबसे खास अफसरों में इनकी गिनती होती रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुरुआती कार्यकाल से यह सीएम कार्यालय के प्रमुख अफसरों में एक रहे हैं।

दी गईं ये जिम्मेदारियां

मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्य करते समय एसपी गोयल के पास नागरिक उड्डयन, राज्य संपत्ति एवं प्रोटोकॉल विभाग की जिम्मेदारी भी थी। अब उन्हें मुख्य सचिव के पद पर तैनात करने के साथ अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव समन्वय विभाग, अध्यक्ष पिकप, यूपीडा एवं उपशा का मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा यूपीडास्प के निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नागरिक उड्डयन और राज्य संपत्ति विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी प्रमुख सचिव गृह एवं सूचना संजय प्रसाद को दी गई है। मनोज कुमार सिंह 30 जून 2024 को मुख्य सचिव बनाए गए थे। वह गुरुवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राज्य सरकार ने उन्हें एक साल का सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार को जुलाई के पहले सप्ताह में पत्र भेजा था। लेकिन, उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिला। हालांकि इससे पहले केंद्र सरकार ने मुख्य सचिव रहे अनूप चंद्र पांडेय और दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल बढ़ाया था।

मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव रह चुके हैं एसपी गोयल

केंद्र सरकार द्वारा अभी तक जितने भी मुख्य सचिवों को सेवा विस्तार दिया गया था, उसका पत्र अंतिम दिन ही आया था। इसलिए ब्यूरोक्रेसी को गुरुवार की शाम तक का बेसब्री से इंतजार था। सभी की निगाहें केंद्र की ओर लगी रहीं। मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार न मिलने पर शाम को मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव रहे एसपी गोयल को नया मुख्य सचिव बना दिया गया।

साभार : अमर उजाला

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।