शनिवार, अगस्त 22 2026 | 07:48:51 PM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / अमेरिका का एफ 35 लड़ाकू विमान कैलिफोर्निया में क्रैश

अमेरिका का एफ 35 लड़ाकू विमान कैलिफोर्निया में क्रैश

Follow us on:

वाशिंगटन. अमेरिका से एक बड़े विमान हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में अमेरिकी नौसेना का F-35 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में विमान के पायलट ने सफलतापूर्वक इजेक्ट कर लिया है। F-35 लड़ाकू विमान के क्रैश होने की ये घटना बुधवार को सामने आई है। आइए जानते हैं कि इस हादसे के बारे में अब तक क्या कुछ पता लगा है।

कब और कैसे हुआ हादसा?

अमेरिकी नौसेना ने विमान क्रैश होने के बारे में एक प्रेस बयान जारी किया है। बयान के मुताबिक, बुधवार को कैलिफोर्निया में नेवल एयर स्टेशन लेमूर के पास एक अमेरिकी नौसेना का F-35 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। बयान में कहा गया है कि हादसे के वक्त पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया और शाम लगभग 6:30 बजे हुई इस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

नौसेना ने क्या बताया?

नौसेना ने अपने बयान में जानकारी दी है कि जो F-35 लड़ाकू विमान क्रैश हुआ उसे स्ट्राइक फाइटर स्क्वाड्रन VF-125 को सौंपा गया था, जिसे “रफ़ रेडर्स” के नाम से जाना जाता है। VF-125 एक फ्लीट रिप्लेसमेंट स्क्वाड्रन है, जो पायलटों और एयरक्रू को प्रशिक्षण देने के लिए जिम्मेदार है।

सबसे आधुनिक विमान

F-35 लड़ाकू विमान के क्रैश होने की ये घटना नेवल एयर स्टेशन लेमूर में हुई है। लेमूर मध्य कैलिफ़ोर्निया के फ्रेस्नो शहर से लगभग 40 मील (64 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। हादसे के बारे में आगे की जांच की कार्यवाही शुरू कर दी है। F-35 को दुनिया का सबसे आधुनिक 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान माना जाता है। ये वर्तमान में दुनिया का सबसे महंगा लड़ाकू विमान भी है।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

US Sanctions: ईरान सरकार से संबंधों का हवाला देकर Hezbollah पर नए प्रतिबंध, 10 प्रमुख व्यक्तियों पर गिरी गाज

वाशिंगटन । शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 अमेरिका ने लेबनान स्थित सशस्त्र संगठन Hezbollah के खिलाफ …