गुरुवार, सितंबर 10 2026 | 01:40:45 AM

गृह मंत्रालय ने एसबीके सिंह को बनाया दिल्ली पुलिस कमिश्नर

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली होम गार्ड के डीजी एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस आयुक्त का एडिशनल चार्ज दिया गया है। इनकी सेवा निवृति का समय पांच महीने बचा है। वहीं, माना जा रहा है कि गृह मंत्रालय आगे इन्हें फूल फ्लेस चार्ज देकर एक या दो साल का सेवा विस्तार भी दे सकता है। चार साल बाद यूटी कैडर के आइपीएस को फिर से आयुक्त बनाया गया है।

कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे एसबीके सिंह

एस. बी. के. सिंह बिहार के रहने वाले हैं। दिल्ली पुलिस ने विशेष आयुक्त कानून व्यवस्था समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। एसबी के सिंह आज चार बजे पुलिस आयुक्त का पदभार ग्रहण करेंगे।

संजय अरोड़ा आज हो गए सेवानिवृत्त

बता दें कि दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा आज (गुरुवार) 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए। इसके साथ ही नए आयुक्त को लेकर भी सस्पेंस खत्म हो गया है। पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि उन्हें सेवा विस्तार मिल सकता है, लेकिन आखिरकार पुलिस विभाग ने उनका फेयरवेल सेरेमोनियल परेड आयोजित करने की घोषणा कर दी है।

न्यू पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड में हुआ विदाई समारोह

संजय अरोड़ा का विदाई समारोह 31 जुलाई को किंग्सवे कैंप के न्यू पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड में हुआ, जिसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को निमंत्रण भेजा गया था। उनके कार्यकाल के अंतिम दिनों में सेवा विस्तार को लेकर अफवाहें तैर रही थीं, हालांकि आधिकारिक स्तर पर अब साफ गया है कि वे रिटायर हो गए हैं। संजय अरोड़ा के पुलिस आयुक्त रहते दिल्ली पुलिस ने कई अहम मामलों व कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।