लोड हो रहा है...

वक्फ की संपत्ति का उपयोग गरीब मुसलमानों के लिए होना चाहिए : आरिफ मोहम्मद खान

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

लखनऊ. बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बुधवार को मथुरा में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए वक्फ कानून में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, जब मैं मंत्री था, तब मेरे पास वक्फ विभाग था। 90 फीसदी से ज्यादा मुकदमे हैं। क्या इसमें कोई चैरिटेबल ट्रस्ट का काम हो रहा है, कोई अनाथालय, कोई विश्वविद्यालय या कोई धर्मार्थ का कार्य हो रहा है? आज जहां 90 फीसदी मुकदमे हैं, वहां कोई काम भी नहीं हो रहा है। इसका फायदा बड़े लोगों को हो रहा है। इसमें सुधार की जरूरत है।

उन्होंने कहा, मैं इसकी गहराई में नहीं जाऊंगा। लेकिन, मैं सरकार में मंत्री रहा। आपको देखना चाहिए कि मथुरा में वक्फ की संपत्ति है, वहां क्या कोई चैरिटी ऑर्गनाइज कर रहे हैं। अगर अपनी जमीन अल्लाह को दान कर दी है, तो उसका उपयोग सबसे पहले गरीबों के लिए होना चाहिए। वक्फ में कई समस्याएं हैं। इसका निदान होना चाहिए। इतनी बड़ी प्रॉपर्टी है और गरीब आदमी को कोई मदद नहीं मिल रही। मैं राज्यपाल हूं। इस कारण मैं विपक्ष पर कुछ नहीं कहूंगा। मैं अपनी राय दे रहा हूं। यह वाकया मैंने उस समय का बताया, जब मैं मंत्री था। मेरे पास यह विभाग रहा है। उन्होंने कहा कि वह किसी राजनेता के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे, लेकिन उनकी निजी राय है कि इसमें मुकदमेबाजी से निजात मिलनी चाहिए। वक्फ की संपत्ति का इस्तेमाल गरीब आदमी के लिए होना चाहिए। आज वक्फ पर कब्जा बड़े लोगों का है, जबकि इसका फायदा गरीबों को मिलना चाहिए।

साभार : न्यूजनेशन

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।