रविवार, सितंबर 20 2026 | 05:10:40 PM

विपक्ष ने राज्यसभा में सीआईएसएफ की तैनाती पर जताई आपत्ति

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन डॉ. हरिवंश को एक चिट्ठी लिखकर (Mallikarjun Kharge Letter) आरोप लगाया है कि सदन में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए CISF का इस्तेमाल किया गया था. संसद में CISF को बुलाया गया था. सांसद जयराम रमेश ने भी ऐसा ही आरोप लगाया है. उन्होंने खरगे के उस पत्र को शेयर भी किया है.

खरगे की नाराजगी, राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन को लिखी चिट्ठी

खरगे के पत्र में कहा गया है कि वे कल भी इस कार्रवाई के गवाह थे और आज भी हैं. उन्होंने कहा है कि सदन में CISF का इस्तेमाल बहुत ही आपत्तिजनक है. इसकी वह स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं. उन्होंने कहा उम्मीद है कि भविष्य में सीआईएसएफ के जवान सदन के वेल में तब नहीं आएंगे जब सदस्य जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे उठा रहे हों.

जयराम रमेश ने शेयर की खरगे की चिट्ठी

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि राज्यसभा के सभापति के अचानक इस्तीफे के बाद सदन पर सीआईएसएफ के जवानों का कब्ज़ा देखा जा रहा है. अपनी बात के समर्थन में उन्होंने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा राज्यसभा के उपसभापति को भेजे गए पत्र को शेयर किया है. जिसमें विपक्षी सदस्यों के विरोध के दौरान सदन के वेल में CISF कर्मियों के इस्तेमाल का विरोध किया गया है.

साभार : एनडीटीवी

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।