शनिवार, जुलाई 18 2026 | 06:49:58 AM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती

Follow us on:

बेंगलुरु. कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बेंगलुरु के एमएस रामैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, 83 वर्षीय खरगे को बुखार और पैर में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि उनकी हालत फिलहाल ठीक और स्थिर है तथा डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, खरगे की स्वास्थ्य जांच चल रही है और डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। खरगे, जो कांग्रेस के वरिष्ठतम नेताओं में गिने जाते हैं, अक्सर कर्नाटक और दिल्ली के बीच राजनीतिक व्यस्तताओं में यात्रा करते रहते हैं।

खरगे हाल ही में 24 सितंबर को पटना में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की विस्तारित बैठक में शामिल हुए थे। पार्टी ने ऐलान किया है कि वे 7 अक्टूबर को कोहिमा, नागालैंड में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह रैली ‘Safe Democracy, Safe Secularism, and Safe Nagaland’ थीम पर आयोजित होगी, जिसमें करीब 10,000 से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद है। रैली में युवा रोजगार, उद्यमिता, सुशासन और सड़क कनेक्टिविटी जैसे मुद्दों पर फोकस किया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष इस दौरान कांग्रेस राजनीतिक मामलों की समिति, प्रॉ-समिति और जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठकें भी करेंगे। कांग्रेस सांसद जमीर ने कहा कि यह रैली सिर्फ पार्टी का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि नागालैंड और पूरे पूर्वोत्तर के सामने मौजूद चुनौतियों को उजागर करने का मंच है। उन्होंने खासकर अल्पसंख्यकों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी आवाज उठाएं। खरगे के साथ कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल और नागालैंड प्रभारी सांसद सप्तगिरि शंकर उलका सहित कई राष्ट्रीय नेता भी मौजूद रहेंगे।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक का दृश्य, जहां सेमीकंडक्टर 2.0 और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दी जा रही है।

केंद्रीय कैबिनेट के बड़े फैसले: सेमीकंडक्टर 2.0 और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को मंजूरी, जानें कैसे बदलेगी देश की तस्वीर

नई दिल्ली । बुधवार, 15 जुलाई 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को …