लोड हो रहा है...

बार्सिलोना में मॉन्डियाकल्ट 2025 का समापन समारोह

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

सांस्कृतिक नीतियों और सतत् विकास पर यूनेस्को विश्व सम्मेलन – मॉन्डियाकल्ट 2025 – का समापन समारोह 1 अक्टूबर 2025 को बार्सिलोना में आयोजित किया गया। समारोह में एक सांस्कृतिक प्रस्तुति, उसके बाद युवा मंच के निष्कर्षों का वाचन, नागरिक समाज के हस्तक्षेप, परिणाम दस्तावेज़ को अपनाना, मॉन्डियाकल्ट 2025 की मौखिक रिपोर्ट और अंतिम टिप्पणियाँ शामिल थीं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0019NR8.jpg

समापन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व संस्कृति मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव सुश्री अमिता प्रसाद साराभाई ने किया, जिन्होंने भारत सरकार के संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की ओर से भाग लिया। माननीय मंत्री ने मॉन्डियाकल्ट 2025 के दौरान एशिया-प्रशांत क्षेत्र के सह-अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

- Advertisement -

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002PHDV.jpg

मॉन्डियाकल्ट 2025 में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया। प्रतिनिधिमंडल में सुश्री अमिता प्रसाद साराभाई, अतिरिक्त सचिव, संस्कृति मंत्रालय; सुश्री प्रियंका चंद्रा, निदेशक, संस्कृति मंत्रालय; श्री विशाल गुप्ता, निजी सचिव, संस्कृति मंत्री; और श्री दीपक शर्मा, उप सचिव शामिल थे, जो विदेश मंत्रालय का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

संस्कृति मंत्री ने 29 सितंबर 2025 को मॉन्डियाकल्ट 2025 के उद्घाटन समारोह और मंत्री स्तरीय प्लेनरी सत्र में भाग लिया था।

संस्कृति मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव सुश्री अमिता प्रसाद साराभाई ने संस्कृति मंत्रालय की निदेशक सुश्री प्रियंका चंद्रा और विदेश मंत्रालय के उप सचिव श्री दीपक शर्मा के साथ नीदरलैंड्स के प्रतिनिधिमंडल से भेंट की, जिसका नेतृत्व नीदरलैंड्स की यूनेस्को में स्थायी उपप्रतिनिधि सुश्री कार्लिएन श्रिज़वर्सहोफ़, मीडिया की उपमहानिदेशक सुश्री क्रिस्टियाने मैथीज़न और नीदरलैंड्स के संस्कृति, शिक्षा और विज्ञान मंत्रालय की अंतर्राष्ट्रीय मामलों की नीति समन्वयक सुश्री नथाली क्रोनर ने किया। उन्होंने फिजी के संस्कृति मंत्रालय के निदेशक श्री सिपिरियानो नेमानी से भी मुलाकात की। इन चर्चाओं का उद्देश्य यूनेस्को के अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर ढांचे के तहत ‘छठ महापर्व’ के बहुराष्ट्रीय सूचीकरण के लिए समर्थन प्राप्त करना था।

समापन समारोह ने मॉन्डियाकल्ट 2025 की सफल समाप्ति को चिह्नित किया, जिसमें सदस्य देशों ने संस्कृति की एक वैश्विक सार्वजनिक भलाई के माध्‍यम के रूप में पुनः पुष्टि की और परिणाम दस्तावेज़ को अपनाया, जो सांस्कृतिक नीतियों और अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु मार्ग स्थापित करता है।

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।