शनिवार, सितंबर 19 2026 | 04:59:28 AM

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद बदला जाएगा तालकटोरा स्टेडियम का नाम

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में एक तालकटोरा स्टेडियम है, ये मुगलों के समय का नाम है। आज मैं घोषणा कर रहा हूं। चुनाव नतीजों (8 फरवरी) के बाद जब NDMC काउंसिल की बैठक होगी। उसमें इस स्टेडियम का नाम बदलकर ‘भगवान महर्षि वाल्मीकि’ के नाम का प्रस्ताव आएगा और इसे पास किया जाएगा। इस तरह दिल्ली का तालकटोरा स्टेडियम भगवान महर्षि वाल्मीकि के नाम से जाना जाएगा’

केजरीवाल के सामने चुनाव लड़ रहे प्रवेश वर्मा

बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके सामने आम आदमी पार्टी से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल खड़े हुए हैं। अरविंद केजरीवाल लगातार तीन बार से इस सीट से विधायक चुने गए हैं। इस बार इस सीट पर लड़ाई काफी टक्कर की है।

नई दिल्ली सीट में स्थित है तालकटोरा स्टेडियम

तालकटोरा स्टेडियम भी नई दिल्ली विधानसभा सीट के अंदर ही स्थित है। इसलिए बीजेपी उम्मीदवार ने इस स्टेडियम का नाम बदले जाने का वादा किया है। प्रवेश वर्मा लोगों के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं। वहीं, अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट के साथ-साथ बाकी क्षेत्रों में भी जा रहे हैं।

दो दिन बाद दिल्ली में है वोटिंग

बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव की वोटिंग है। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। 8 फरवरी को चुनावी नतीजे आएंगे। वोटिंग से दो दिन पहले जनता को अपने-अपने पक्ष में करने के लिए बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं।

- Advertisement -

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

 

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।