लोड हो रहा है...

गुजरात के जामनगर में फाइटर प्लेन क्रैश होने के कारण पायलट की हालत गंभीर

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

अहमदाबाद. गुजरात के जामनगर जिले के सुवरडा गांव के पास एक बड़ा विमान हादसा हुआ है, जहां एयरफोर्स का लड़ाकू विमान जगुआर क्रैश हो गया है. इस दुर्घटना में पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद आसपास का इलाका आग की चपेट में आ गया है. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

दर्दनाक वीडियो आया सामने

विमान हादसे के बाद का इसका एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है. इसमें नजर आ रहा है कि पायलट जमीन पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है और उसके आसपास लोगों की भीड़ जमा है. आसपास विमान के मलबे बिखरे पड़े हैं और आग लगी हुई है. दुर्घटना के बाद इलाके में धुएं का गुबार फैल गया. साथ ही विमान के टुकड़े दूर-दूर जाकर गिरे हैं. घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है.

क्या बोली पुलिस?

पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख देलू ने बताया कि भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान जामनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एक पायलट सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. डेलू ने आगे कहा, “हादसे से पहले एक पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकल गया, जबकि दूसरा अभी भी लापता है. क्रैश लैंडिंग के बाद विमान में आग लग गई. पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और लापता पायलट की तलाश शुरू कर दी गई है.

साभार : एनडीटीवी

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।