लोड हो रहा है...

इंडिगो के विमान से टकराया गिद्ध, रांची में आपात लैंडिंग

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. इंडिगो की एक फ्लाइट ने रांची में इमरजेंसी लैंडिंग की है. अधिकारियों ने कहा कि सोमवार (2 जून, 2025) को रांची जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट से 4000 फीट की ऊंचाई पर गिद्ध टकराया गया. गिद्ध के विमान से टकराने के बाद विमान को थोड़ा नुकसान हुआ, लेकिन कोई अनहोनी नहीं हुई. रांची एयरपोर्ट के अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि घटना के दौरान इंडिगो की फ्लाइट में कुल 175 यात्री सवार थे. विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है. किसी भी यात्री को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है.

रांची एयरपोर्ट से 10 से 12 नॉटिकल मील दूर विमान के साथ हुई घटना- मौर्य

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के डायरेक्टर आरआर मौर्य ने पीटीआई से कहा, “इंडिगो की फ्लाइट की रांची के करीब पहुंचने के बाद एक पक्षी से टक्कर हो गई. यह घटना के दौरान फ्लाइट एयरपोर्ट से करीब 10 से 12 नॉटिकल मील दूर और करीब तीन से चार हजार फीट की ऊंचाई पर थी.” उन्होंने कहा, “इंडिगो का विमान पटना से रांची आ रही थी. इस दौरान विमान के गिद्ध के टकराने के बाद विमान के पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा की थी.”

दुर्घटना के बाद की जा रही नुकसान की जांच- मौर्य

एयरपोर्ट के निदेशक आरआर मोर्य ने कहा, “यह घटना सोमवार (2 जून, 2025) को दोपहर एक बजकर 14 मिनट पर घटी थी. हालांकि, 4000 फीट की ऊंचाई पर गिद्ध से टकराने के बाद विमान में एक डेंट पड़ गया है, लेकिन विमान में बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं. किसी भी यात्री को कोई क्षति नहीं पहुंची.” उन्होंने यह भी कहा, “इस घटना के बाद से इंजीनियरों की टीम विमान को हुए नुकसान की जांच कर रही है.” वहीं, एक अन्य अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि पटना से रांची आने के बाद इंडिगो की फ्लाइट पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता जाने के लिए शेड्यूल थी.

साभार : एबीपी न्यूज

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।