शनिवार, अगस्त 15 2026 | 09:20:15 AM
Breaking News
Home / व्यापार / मॉयल ने 17 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के साथ अगस्त माह में अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज किया

मॉयल ने 17 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के साथ अगस्त माह में अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज किया

Follow us on:

मॉयल ने अगस्त 2025 में 1.45 लाख टन का अपना अब तक का सर्वाधिक उत्पादन हासिल करके अपने प्रदर्शन की गति को बनाए रखा है। पिछले वर्ष की इसी अवधि (सीपीएलवाई) की तुलना में 17 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BSXC.jpg

कंपनी ने बिक्री के मोर्चे पर अगस्त 2025 में 1.13 लाख टन की बिक्री के साथ मजबूत प्रदर्शन किया। यह वर्ष-दर-वर्ष 25.6 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। इसके अतिरिक्‍त अप्रैल-अगस्त 2025 के दौरान, मॉयल ने 7.92 लाख टन उत्पादन (9.3 प्रतिशत वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि) और 50,621 मीटर अन्वेषणात्मक ड्रिलिंग (8.6 प्रतिशत वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि) के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

मॉयल के सीएमडी श्री अजीत कुमार सक्सेना ने इस रिकॉर्ड प्रदर्शन के लिए टीम को बधाई दी और चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति में भी उत्पादन और बिक्री में वृद्धि हासिल करने के लिए उनके अथक प्रयासों की सराहना की।

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

EPFO Higher Pension Scheme: 15 लाख से अधिक आवेदनों पर बड़ा अपडेट, जानें Demand Letter, PPO और Claim Settlement की पूरी प्रक्रिया

मुंबई । शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत उच्च वेतन …