लोड हो रहा है...

एलन मस्क ने नेटवर्थ रिकॉर्ड 500 अरब डॉलर पर पहुंची

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

वाशिंगटन. टेस्‍ला सीईओ एलन मस्क ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है. उनकी नेटवर्थ अब आधा ट्रिलियन डॉलर 500 अरब डॉलर पहुंच चुकी है. यह कारनामा उनसे पहले दुनिया में कोई भी नहीं कर पाया. फोर्ब्‍स बिलेनियर लिस्‍ट के अनुसार, बुधवार शाम 4:15 बजे (ET) मस्क की नेटवर्थ 500.1 अरब अमेरिकी डॉलर दर्ज की गई. टेस्‍ला के शेयरों में इस साल आई जोरदार तेजी की वजह से एलन मस्‍क की नेटवर्थ में खूब इजाफा हुआ है.

साल 2025 में अब तक टेस्ला के शेयरों में 14% से ज्यादा की तेजी आ चुकी है. बुधवार को ही स्टॉक लगभग 4% उछला, जिससे मस्क की दौलत एक ही दिन में 7 अरब डॉलर से ज्‍यादा बढ गई. सिर्फ टेस्ला ही नहीं, मस्‍क की बाकी कंपनियां भी चमकीं हैं. स्पेसएक्स, जो निजी स्पेस लॉन्च इंडस्ट्री की बादशाह है, लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है और इसकी वैल्यूएशन तेजी से बढ़ रही है. मस्क का एआई वेंचर xAI भी सुर्खियों में है, जिसकी वैल्यू तेजी से बढ़कर ओपनएआई जैसी कंपनियों को चुनौती देने लायक हो गई है.

टेस्ला बोर्ड ने हाल ही में साफ किया कि कंपनी के भविष्य के लिए मस्क कितने अहम हैं. इसी कारण उन्हें 1 ट्रिलियन डॉलर तक का मुआवजा पैकेज देने का प्रस्ताव रखा गया है. टेस्ला अब सिर्फ इलेक्ट्रिक कार कंपनी नहीं रहना चाहती, बल्कि खुद को एआई और रोबोटिक्स में बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करना चाहती है.

साभार : न्यूज18

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।