लोड हो रहा है...

मनोहर लाल की उपस्थिति में दिलीप जायसवाल फिर से चुने गए बिहार भाजपा अध्यक्ष

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

पटना. बिहार बीजेपी प्रदेश परिषद की बैठक में केंद्रीय मंत्री और चुनावी पर्यवेक्षक के तौर पर बिहार आए मनोहर लाल खट्टर ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर दिलीप जायसवाल के नाम पर मुहर लगाई है. दिलीप जायसवाल बीते दिनों ही ‘वन मैन वन पद’ के तहत राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री पद से इस्तीफा दिया था. अब वह सिर्फ विधान परिषद सदस्य हैं तो वहीं पार्टी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर हैं. अब इस पद को लेकर पार्टी की ओर से अंतिम मुहर लग गई है. वे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे.

बैठक से पहले तमाम नेताओं की आई प्रतिक्रिया

इससे पहले बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आज ‘संगठन पर्व’ का आखिरी चरण है. प्रदेश परिषद की बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का चयन होगा. साथ ही साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए राष्ट्रीय परिषद के सद्स्यों का भी चुनाव होगा. आज दो प्रक्रिया है एक प्रदेश की घोषणा ताजपोशी और इसके साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चयन. बिहार के मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि आज बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता खुश और उत्साहित हैं. हमारे नए प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया आज पूरी होने वाली है. नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में ही आगामी विधानसभा का चुनाव होगा. संपूर्ण एनडीए गठबंधन पार्टियां बीजेपी के साथ मजबूती से चुनाव लड़ेगी और बिहार की जनता से आर्शीवाद से हम फिर से चुनाव जीतेंगे.

एक अन्य सवाल पर जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है. राष्ट्रीय स्तर पर संगठन पर्व चल रहा है. हर स्तर पर कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं. मंडल-प्रखंड, जिलों का चुनाव समपन्न हो चुका है. बिहार के अलावा विभिन्न राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव हो रहे हैं. ये पूरे तीन वर्ष का कार्यकाल नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए होगा. बिहार सरकार में मंत्री व बीजेपी विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए चुनाव हो रहा है और राज्य भर से पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता यहां आए हैं. दिलीप जायसवाल फिर से हमारे प्रदेश अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. कोसी-सीमांचल में उत्साह का माहौल है. दिलीप जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष रहने से हमारी पार्टी और मजबूत होगी. हम 2025 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे.

साभार : एबीपी न्यूज

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।