लोड हो रहा है...

भूकंप का फायदा उठा पाकिस्तान की जेल से 216 कैदी हुए फरार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

इस्लामाबाद. पाकिस्तान से अजीबोगरीब घटना सामने आई है। पाकिस्तान के कराची में भूकंप लोगों के लिए अवसर बनकर आया है, कराची में भूकंप के दौरान जेल की दीवारों में दरारें आ गईं, जिसका पूरा-पूरा फायदा कैदियों ने उठाया। बताया जा रहा है 216 कैदी जेल की दीवार तोड़कर फरार हो गए। प्रांतीय कानून मंत्री ने इसकी जानकारी दी। मंत्री जिया-उल-हसन लंजर ने मालिर जेल के बाहर संवाददाताओं को बताया कि जेल से भागने की घटना तब हुई जब भूकंपों के कारण कैदियों में दहशत फैल गई। पाकिस्तान में आए तेज भूकंप के कारण जेल की दीवार कमजोर हो गई।

46 कैदी हुए थे फरार

टीवी समाचार चैनलों पर उनके बयान को दिखाया गया है। लंजर ने कहा कि भागने वाले 46 लोगों को पकड़ लिया गया है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने कैदी भागे हैं। उन्होंने कहा कि जेल से भागने की यह घटना पाकिस्तान में अब तक की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक है।

पाकिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के कराची शहर में देर रात हल्की तीव्रता वाले भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पहला भूकंप 3.2 तीव्रता का था। दूसरा झटका उस इलाके में देर रात महसूस किया गया, तीसरा झटका कराची के कायदाबाद इलाके में आया।

साभार : दैनिक जागरण

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।