लोड हो रहा है...

भारत आएगी पाकिस्तानी हॉकी टीम, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद पाकिस्तान की हॉकी टीम एशिया कप के लिए भारत आने वाली है. भारत सरकार ने पाकिस्तानी टीम को भारत आने की अनुमति दे दी है. इस बार एशिया कप का आयोजन बिहार के राजगीर में होगा. एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से होगी, जो सात सितंबर तक खेला जाएगा. गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और खेल मंत्रालय तीनों ने ही पाकिस्तान टीम को भारत आने की मंजूरी दे दी है. वहीं पाकिस्तानी खिलाड़ियों की विजा की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. बता दें कि पहलगाम में हु्ए आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच संबंध बहुत ज्यादा बिगड़ गए थे. जिसके बाद पाकिस्तान टीम की भागीदारी पर संदेह पैदा हो गया था. लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सरकार ने नरमी दिखाई है.

हम मल्टी नेशन इवेंट में किसी भी टीम के भारत में खेलने के खिलाफ नहीं हैं- खेल मंत्रालय सूत्र

खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, “हम किसी भी टीम की भारत में मल्टी नेशन इवेंट में खेलने के खिलाफ नहीं हैं. लेकिन द्विपक्षीय सीरीज अलग है. पाकिस्तान की हॉकी टीम एशिया कप और जूनियर विश्व कप के लिए भारत आएगी क्योंकि बाकी टीमें भी आ रही हैं. संबंधित मंत्रालयों से आवश्यक मंजूरियां प्राप्त कर ली गई हैं. भारत को ओलंपिक चार्टर का पालन करना है. हम एक देश को भाग लेने से नहीं रोक सकते.”

भारत, पाकिस्तान को नहीं देता अनुमति तो लग जाता प्रतिबंध

भारत सरकार का ये फैसला उन प्रयासों का हिस्सा है, जो राजनीति और खेल को अलग रखने के साथ-साथ ओलंपिक चार्टर के नियमों का पालन करते हैं, जिसमें भाग लेने वाले देशों के बीच समावेशिता और सामंजस्य की बात की गई है, चाहे उनके पॉलिटिकल बैकग्राउंड्स किसी भी तरह की हो. बता दें कि अगर भारत ने पाकिस्तान टीम को दो हॉकी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से रोका होता, तो उस पर अंतराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से प्रतिबंध का सामना करना पड़ता.

साभार : एबीपी न्यूज

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।