रविवार, सितंबर 20 2026 | 12:35:41 PM

विंगिंग समारोह – दूसरा बुनियादी हॉक कन्वर्जन पाठ्यक्रम

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

भारतीय नौसेना ने आईएनएस डेगा, विशाखापत्तनम में दूसरे बुनियादी हॉक कन्वर्जन पाठ्यक्रम के समापन का समारोह मनाया। गुरुवार को लेफ्टिनेंट अतुल कुमार ढुल और सब-लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया को रियर एडमिरल जनक बेवली, एसीएनएस (एयर) से प्रतिष्ठित विंग्स ऑफ गोल्ड प्रदान किया। सब-लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया सभी बाधाओं को पार करते हुए और नौसेना में महिला फाइटर पायलटों के एक नए युग का मार्ग प्रशस्त करते हुए नौसेना विमानन की फाइटर स्ट्रीम में शामिल होने वाली पहली महिला बनीं।

उल्‍लेखनीय है कि भारतीय नौसेना ने पहले ही एमआर विमान और हेलीकॉप्टरों में पायलट और नौसेना वायु संचालन अधिकारियों के रूप में महिला अधिकारियों को शामिल किया है। सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया को फाइटर स्ट्रीम में शामिल करना नौसेना विमानन में लैंगिक समावेशिता, नारी शक्ति, समानता और अवसर की संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।