शनिवार, अगस्त 08 2026 | 11:57:10 AM
Breaking News
Home / व्यापार / रेप्को बैंक ने अमित शाह को वर्ष 2024-25 के लिए 22.90 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा

रेप्को बैंक ने अमित शाह को वर्ष 2024-25 के लिए 22.90 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा

Follow us on:

रेप्को बैंक ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को वर्ष 2024-25 के लिए 22.90 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा। केन्द्रीय गृह मंत्री ने रेप्को बैंक की टीम को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 140 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड लाभ अर्जित करने के लिए हार्दिक बधाई दी।

श्री अमित शाह ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा कि गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इस बैंक ने दक्षता, समर्पण और व्यावसायिकता का एक ऐसा उदाहरण स्थापित किया है जो सहकारी क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। टीम को उसके भविष्य के सफर के लिए शुभकामनाएँ।

रेप्को बैंक के अध्यक्ष श्री ई. संथानम, निदेशक–रेप्को बैंक और रेप्को होम फाइनेंस लिमिटेड के अध्यक्ष श्री सी. थंगराजू और प्रबंध निदेशक श्री ओ.एम. गोकुल ने गृह मंत्री को चेक सौंपा। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन और सचिव, सीमा प्रबंधन डॉ. राजेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।

रेप्को बैंक ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 140 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया और 30% लाभांश दिया, जो सहकारी समिति के इतिहास में सबसे अधिक है। रेप्को बैंक, भारत सरकार का एक उद्यम है। भारत सरकार के पास रेप्को बैंक में 50.08% हिस्सेदारी है और यह गृह मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में आता है। यह एक निरंतर लाभ कमाने वाली संस्था है, जो तीन दशकों से अधिक समय से लगातार लाभांश घोषित कर रही है।

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

QR कोड स्कैन करके UPI ऐप PhonePe और Google Pay से डिजिटल पेमेंट करता हुआ ग्राहक।

UPI MDR Rules Update: क्या PhonePe, GPay और Paytm से पैसे भेजने पर लगेगा चार्ज? जानें नए नियम और बड़े बदलाव

मुंबई । शनिवार, 8 अगस्त 2026 डिजिटल भारत के इस दौर में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस …