लोड हो रहा है...

कनाडा की राजधानी ओटावा के रॉकलैंड क्षेत्र में भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्‍या

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

टोरंटो. कनाडा में एक भारतीय नागरिक हत्‍या कर दी गई है. कनाडा में भारतीय दूतावास ने शनिवार सुबह बताया कि ओटावा के निकट कनाडा के रॉकलैंड इलाके में एक भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है. दूतावास के अनुसार, एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है. दूतावास ने बताया कि वे पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं.

कनाडा में भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘ओटावा के निकट रॉकलैंड में चाकू घोंपकर एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत से हम बहुत दुखी हैं. पुलिस ने बताया है कि एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है. हम शोक संतप्त परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए एक स्थानीय सामुदायिक संघ के माध्यम से निकट संपर्क में हैं.’

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आज सुबह क्लेरेंस-रॉकलैंड में एक व्यक्ति की मौत हो गई, इस मामले में एक शख्‍स को गिरफ़्तार कर लिया गया है. हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि क्या यह वही घटना है, जिसका ज़िक्र भारतीय दूतावास ने अपने पोस्ट में किया है.

साभार : एनडीटीवी

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।