मंगलवार, जून 09 2026 | 07:33:05 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / पाकिस्तान और हिंदुस्तान की जंग इस्लाम की जंग नहीं : मौलाना अब्दुल अजीज, इस्लामाबाद

पाकिस्तान और हिंदुस्तान की जंग इस्लाम की जंग नहीं : मौलाना अब्दुल अजीज, इस्लामाबाद

Follow us on:

इस्लामाबाद. भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कोई लड़ाई शुरू भी नहीं हुई है। इससे पहले ही पाकिस्तान में बगावत के सुर उठने लगे हैं। लाल मस्जिद से मौलाना ने ऐलान किया है कि भारत के खिलाफ जंग में लोग पाकिस्तान का साथ नहीं देंगे। मौलाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी ने शेयर किया है। हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन इस वीडियो में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बगावत साफ नजर आ रही है। वीडियो शेयर करते हुए हुसैन हक्कानी ने लिखा “लाल मस्जिद के मौलाना अब्दुल अजीज गाजी का भाषण सुनिए, जिसमें उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान की लड़ाई इस्लाम की नहीं, राष्ट्रवाद की लड़ाई है और पाकिस्तान में भारत से भी ज्यादा जुल्म है, आदि। उन सरकारी अधिकारियों को ध्यान से सुनिए जो इन सज्जनों को संरक्षण देते हैं और धर्मनिरपेक्ष पाकिस्तानियों को खतरा मानते हैं।”

इमाम ने क्या कहा?

वीडियो में इमाम को कहते सुना जा सकता है कि भारत के साथ जंग इस्लामिक जंग नहीं ये कौमियत की जंग है। इसलिए पाकिस्तान के लोग इस जंग में पाकिस्तान की सेना का साथ नहीं देंगे। उन्होंने कहा “हिंदुस्तान पाकिस्तान की जंग में आप में से कितने लोग पाकिस्तान का साथ देंगे.. कम ही नजर आ रहे हैं। इसका मतलब है कि काफी समझ पैदा हो चुकी है। मसला ये है कि पाकिस्तान और हिंदुस्तान की जंग इस्लाम की जंग ही नहीं है। पाकिस्तान की जंग कौमियत की जंग है। आज पाकिस्तान में जो निजाम है, जो जालिमाना निजाम है, वो हिंदुस्तान से ज्यादा बढ़कर है। हिंदुस्तान में इतना जुल्म नहीं है, जितना पाकिस्तान में जुल्म है। क्या लाल मस्जिद जैसा मामला हिंदुस्तान में हुआ.. क्या पूरे पख्तूनख्वा में जो मामले हो रहे हैं वो हिंदुस्तान में हुए..क्या उनके अपने लोगों ने अपने देश में ही रहने वाले लोगों पर बमबारी की..क्या हिंदुस्तान के अंदर इतने लोग लापता पाए जाते हैं। यहां जो जुल्म है, यहां नहीं ज्यादातर मुसलमान देशों में यही हाल है। नेकी और दूसरे की भलाई के कामों में साथ देंगे। गुनाह और जुल्म के कामों में साथ नहीं देंगे।

खौफ में पाकिस्तान

भारत पाकिस्तान पर बड़ा हमला करने की तैयारी कर रहा है, जिससे पाकिस्तान खौफ में है। इस बीच पाकिस्तान में ही शहबाज शरीफ सरकार के विरोध में आवाज उठने लगी है। इस्लामाबाद की लाल मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल अजीज गाजी ने भी भारत के साथ जंग में पाकिस्तान का साथ न देने की बात कही है। इमाम अजीज ने कहा है कि भारत के साथ जंग इस्लामिक जंग नहीं ये कौमियत की जंग है।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

ईरान द्वारा इजरायल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में नष्ट करती इजरायली वायु रक्षा प्रणाली की रोशनी।

मिडिल ईस्ट में फिर भड़की युद्ध की चिंगारी: युद्धविराम के बाद ईरान का इजरायल पर पहला बड़ा मिसाइल हमला, ट्रंप ने नेतन्याहू को रोका

यरुशलम । सोमवार, 08 जून 2026 मध्य पूर्व (Middle East) में शांति की उम्मीदों को …