सोमवार, सितंबर 21 2026 | 01:27:28 AM

केरल में निपाह वायरस के संक्रमण से एक महिला की मौत

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

तिरुअनंतपुरम. केरल में एक बार फिर से निपाह वायरस दस्तक दे दिया है। मलप्पुरम जिले में एक जुलाई को 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट में निपाह वायरस के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

निपाह वायरस का एक नया मामला

राज्य में शुक्रवार को निपाह वायरस का एक नया मामला सामने आने के बाद तीन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। पलक्कड़ जिले के थाचनट्टुकारा की 38 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट निपाह पॉजिटिव आया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है। संक्रमित मरीज का इलाज फिलहाल मलप्पुरम जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। वहीं, संदिग्ध मामले के नमूने पुष्टि के लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआइवी) भेजे गए हैं।

निपाह को लेकर अलर्ट जारी किया गया

अधिकारियों ने बताया कि कोझीकोड, मलप्पुरम और पलक्कड़ जिलों में निपाह को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने कहा, हमने निपाह प्रोटोकाल के अनुरूप निवारक उपायों को पहले ही मजबूत कर दिया है। कोझिकोड, मलप्पुरम और पलक्कड़ जिलों में, प्रत्येक क्षेत्र में 26 विशेष टीमें तैनात की गई है।

जिला कलेक्टरों को कंटेनमेंट जोन तैयार करने के निर्देश

ये टीम संपर्क ट्रेसिंग, लक्षणों की निगरानी और जनता को बीमारी के लिए जागरुक करने की दिशा में काम करेंगी। जिला कलेक्टरों को कंटेनमेंट जोन तैयार करने के लिए कहा गया है और जागरूकता बढ़ाने के लिए सार्वजनिक घोषणाएं की जा रही हैं।

- Advertisement -

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।