रविवार, सितंबर 20 2026 | 01:44:41 AM

अरविंद केजरीवाल को मिलती रहेगी जेड श्रेणी की सुरक्षा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की जेड कैटेगरी की सुरक्षा जारी रहेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिक्योरिटी रिव्यू के बाद यह फैसला लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से पूछा था कि केजरीवाल की सुरक्षा जारी रखनी है या कम करनी है तो किस कैटेगरी में। दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल की हार के एक महीने बाद दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा को लेकर यह सवाल पूछा गया था। केजरीवाल के पास अभी Z प्लस की सुरक्षा है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और आम आदमी पार्टी के संयोजक हैं। खतरे को देखते हुए MHA ने उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी है। कई सुरक्षा खतरों के कारण, MHA ने केजरीवाल को Z प्लस सुरक्षा दी थी। सितंबर 2024 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भी दिल्ली पुलिस ने उन्हें Z-श्रेणी की सुरक्षा जारी रखी।

अब दिल्ली चुनाव में हार के बाद दिल्ली पुलिस यह जानना चाहती थी कि क्या इतनी सुरक्षा जरूरी है। क्या सुरक्षा कम की जा सकती है? हालांकि इस पर फैसला गृह मंत्रालय को करना था। पुलिस ने MHA को जो पत्र लिखकर पूछा था उसका जवाब मिल गया है। ‘Z कैटेगरी ‘ सुरक्षा घेरा काफी मजबूत सुरक्षा मानी जाती है। इसमें कई सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं। यह सुरक्षा उन लोगों को दी जाती है जिन्हें ज्यादा खतरा होता है। अभी हाल ही में जब केजरीवाल पंजाब पहुंचे तो उनकी सुरक्षा को लेकर तंज कसा गया। राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने भी केजरीवाल के सुरक्षा घेरे को लेकर कटाक्ष किया। दिल्ली बीजेपी की ओर से भी उनकी सुरक्षा को लेकर निशाना बनाया गया था।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।