लोड हो रहा है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से कनानसकीस में जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रण मिला

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को कनाडा के प्रधानमंत्री श्री मार्क कार्नी का फोन आया।

परस्पर बातचीत के दौरान, श्री मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री श्री मार्क कार्नी को हाल ही में हुए चुनाव में मिली जीत के लिए बधाई दी तथा इस महीने के अंत में कनानसकीस में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

दोनों नेताओं ने भारत और कनाडा के लोगों के बीच गहरे संबंधों को स्वीकार किया तथा आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर नए उत्साह के साथ मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि वे शिखर सम्मेलन में उनकी मुलाकात की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

- Advertisement -

एक एक्स पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा;

“कनाडा के प्रधानमंत्री @MarkJCarney से फोन पर बात करके प्रसन्नता हुई। हाल ही में हुए चुनाव में उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी और इस महीने के अंत में कनानसकीस में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे संबंधों से बंधे जीवंत लोकतंत्रों के रूप में, भारत और कनाडा आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर नए जोश के साथ मिलकर काम करेंगे। शिखर सम्मेलन में हमारी मुलाकात का आतुरता से इंतजार है।”

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।