शुक्रवार, सितंबर 18 2026 | 11:56:24 AM

पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने वाले आदिल को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

लखनऊ. मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक बुर्का पहने महिला के साथ अश्लील छेड़छाड़ करने वाले आरोपी आदिल को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की थी. जिसके बाद आरोपी को सोमवार देर रात दबोच लिया. पुलिस के मुताविक रविवार शाम को मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में आदिल नामक युवक ने एक महिला के साथ अश्लील हरकत की थी. घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत नागफनी थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की.

पुलिस की कार्रवाई

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं. सोमवार रात को गश्त के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान पुलिस की गोली से आरोपी आदिल के पैर में चोट लगी. उसे तुरंत मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

प्राइवेट अस्पताल में काम करता है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी आदिल मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के उमरी कला गांव का निवासी है. वह शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में काम करता है. पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल और एक अवैध 315 बोर का तमंचा बरामद किया है. एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मुरादाबाद पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह सजग है. इस तरह के अपराधों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय पर कार्रवाई हो सके.

वायरल सीसीटीवी फुटेज

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया. इसी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान हुई और देर रात तक पुलिस ने उसे दबोच लिया. मुठभेड़ के बाद पुलिस को देखते ही बोला जिन्दगी में कभी ऐसा नहीं करूंगा, मुझे जान से नहीं मारना.

- Advertisement -

साभार : एबीपी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।