रविवार, सितंबर 20 2026 | 07:01:31 AM

दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों का 3 प्रतिशत बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

नई दिल्ली. केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा देने वाली है। दरअसल, त्योहारों के मौसम में एक बड़ी राहत के तौर पर, 1.2 करोड़ से ज़्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 3% की बढ़ोतरी का फायदा मिल सकता है। केंद्र दिवाली से ठीक पहले, अक्टूबर के पहले सप्ताह में इसकी घोषणा कर सकता है। 8th Pay Commission से पहले यह 7वें वेतन आयोग के तहत आखिरी डीए बढ़तोरी होगी। अगर मोदी सरकार 3 फीसदी की बढ़ोतरी करती है तो कर्मचारियों का डीए 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा। यह बढ़ा हुआ डीए जुलाई 2025 से लागू होगा। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तीन महीने का एरियर भी मिलेगा।इसका भुगतान अक्टूबर के वेतन के साथ किए जाने की उम्मीद है।

साल में कितनी बार बढ़ता है DA?

केंद्र सरकार साल में 2 बार डीए में बढ़ोतरी करती है। एक बार जनवरी-जून की अवधि के लिए होली से पहले और दूसरी बार जुलाई-दिसंबर के लिए दिवाली से पहले। पिछले साल, केंद्र सरकार ने त्योहार से लगभग दो हफ्ते पहले 16 अक्टूबर, 2024 को बढ़ोतरी की घोषणा की थी। इस बार दिवाली 20-21 अक्टूबर को पड़ रही है और इस घोषणा के समय को केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक त्योहारी तोहफे के रूप में देखा जा रहा है। सातवें वेतन आयोग के तहत औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) का उपयोग करके DA का निर्धारण किया जाता है। यह सूत्र CPI-IW के 12 महीने के औसत आंकड़ों पर आधारित है। जुलाई 2024 से जून 2025 तक, औसत CPI-IW 143.6 रहा, जो 58% की DA दर के बराबर है। इसका मतलब है कि जुलाई-दिसंबर 2025 चक्र के दौरान केंद्र सरकार के कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत अंक बढ़ जाएगा।

DA  HIKE से कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?

डीए बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होता है। इसे एक उदाहरण से समझें तो मान लीजिए किसी भी कर्मचारी का मूल वेतन 50,000 रुपये है, तो 55% की पुरानी डीए दर के तहत, भत्ता 27,500 रुपये होता था। 58% के नए डीए के साथ, यह बढ़कर 29,000 रुपये हो जाएगा। इसका मतलब है कि कर्मचारी अब हर महीने 1,500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। यानी उसके सैलरी में 1500 रुपये का अधिक इजाफा होगा।

8th Pay Commission से पहले आखिरी बढ़ोतरी?

7वें वेतन आयोग दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में इस वेतन आयोग के तहत डीए में यह आखिरी बढ़ोतरी है। मोदी सरकार ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की थी लेकिन अब तक इसके सदस्यों की घोषणा नहीं हुई है। यह आयोग कब लागू होगा इस पर भी सरकार की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो 8वें वेतन आयोग 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत तक ही होने की उम्मीद है।

- Advertisement -

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।