लोड हो रहा है...

महिला विश्व कप के उद्घाटन समारोह के लिए भारत नहीं आएगी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
5 Min Read

नई दिल्ली. पाकिस्तान की विमेंस क्रिकेट टीम भारत में होने वाले ICC वनडे वर्ल्ड कप के ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा नहीं लेगी। सेरेमनी 30 सितंबर को गुवाहाटी में होनी है। टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहे हैं। ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय गायिका श्रेया घोषाल परफॉर्म करेंगी।

दिसंबर में ICC मीटिंग में फैसला हुआ था कि भारत और पाकिस्तान की टीमें 2027 तक एक-दूसरे के देश में जाकर क्रिकेट नहीं खेलेंगी। पाकिस्तानी टीम भी 2027 तक किसी भी टूर्नामेंट के लिए भारत नहीं आएगी। किसी भी टूर्नामेंट में दोनों टीमों के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे।

माना जा रहा है कि पाकिस्तान का ओपनिंग सेरेमनी में नहीं आने का यह फैसला इसी नीति का हिस्सा है।

पाकिस्तान के सभी मैच हाइब्रिड मॉडल पर होंगे पाकिस्तान के सभी मैच हाइब्रिड मॉडल पर श्रीलंका में खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच हुए हाइब्रिड समझौते के अनुसार, पाकिस्तान की टीम अपने सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू कोलंबो में खेलेगी। इनमें बांग्लादेश (2 अक्टूबर), इंग्लैंड (15 अक्टूबर), न्यूजीलैंड (18 अक्टूबर), साउथ अफ्रीका (21 अक्टूबर) और श्रीलंका (24 अक्टूबर) के खिलाफ मैच शामिल हैं।

- Advertisement -

पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव अप्रैल में पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत की ओर से 6-7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे। दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंध खराब हैं। ऐसे में वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम खेलने के लिए भारत नहीं आएती।

मुंबई हमले के बाद से द्विपक्षीय सीरीज बंद 2008 के मुंबई हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज बंद हैं। अब दोनों टीमें अब केवल ICC और ACC टूर्नामेंट में एक-दूसरे का सामना करती हैं। ऐसे में जब भी भारत-पाकिस्तान मैच होता है तो दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें इस मुकाबले पर टिकी होती हैं। ऐसे में आयोजक और ब्रॉडकास्टर भारत-पाकिस्तान मैच से ज्यादा से ज्यादा कमाई करते हैं।

  • 2008 में आखिरी बार पाकिस्तान गई थी टीम इंडिया:टीम इंडिया ने 2008 में आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा किया था। 3 टेस्ट मैचों की उस सीरीज को भारतीय टीम ने 1-0 से जीता था। इस सीरीज के 2 मैच ड्रॉ रहे थे।
  • 2013 में द्विपक्षीय सीरीज खेलने भारत आया था पाकिस्तान:पाकिस्तान ने 2012-13 में भारत का आखिरी दौरा किया था। उस दौरे पर 3 वनडे और 2 टी-20 मैचों की बाइलैटरल सीरीज खेली गई थी। वनडे सीरीज को पाकिस्तान ने 2-1 से जीता था, जबकि टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर रही थी।

वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत आई थी पाकिस्तान टीम पाकिस्तान की टीम साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आई थी। तब इंडिया और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को मुकाबला खेला गया था। इस मैच को भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीता था। कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी जमाई थी। जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। उन्होंने 19 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

वनडे वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली सिद्दीकी (उप-कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, ऐमान फातिमा, नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, ओमैमा सोहेल, रमीन शमीम, सदाफ शमास, सादिया इकबाल, शवाल ज़ुल्फिकार, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज (विकेटकीपर) और सैयदा अरूब शाह। ट्रैवलिंग रिजर्व: गुल फिरोजा, नजीहा अल्वी, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर।

साभार : दैनिक भास्कर

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।