लोड हो रहा है...

राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने 6 मैचों में ठोके 459 रन

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

बेंगलुरु. बतौर खिलाड़ी और कोच दोनों तरह से राहुल द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट की सेवा की है. द्रविड़ ने भारतीय टीम को आज इस बड़े मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. कोचिंग छोड़ने के बाद अब एक बार फिर से राहुल चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. राहुल द्रविड़ के बेटे ने घरेलू क्रिकेट में अपने बल्ले से रनों की बारिश की है. जिसके कारण ही अब कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने उन्हें बड़ा सम्मान दिया है. राहुल के बेटे अन्वय द्रविड़ मध्यक्रम में बल्लेबाजी करके रनों का अंबार लगा रहे हैं.

राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को मिला बड़ा सम्मान

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सालाना अवार्ड फंक्शन में कई खिलाड़ियों को उनके घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन को लेकर सम्मानित किया गया है. इसमें दिग्गज भारतीय कप्तान रहे राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ का नाम भी शामिल है. अन्वय ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन करके सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में अन्वय को शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है. अन्वय ने इस टूर्नामेंट के 6 मैचों में 91.80 की शानदार औसत से 459 रन बनाए. जिसमें 2 तूफानी शतक शामिल है. इस दौरान अन्वय ने 46 चौके भी जड़े हैं. बैक टू बैक साल में अन्वय को इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए सम्मानित किया गया है.

साभार : न्यूज24

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।