लोड हो रहा है...

चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड को झटका, मैट हेनरी हुए घायल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लग सकता है. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी कंधे की चोट के कारण फाइनल से बाहर हो सकते हैं. मैट हेनरी वही गेंदबाज हैं जिन्होंने ग्रुप मैच में भारत खिलाफ 5 विकेट लिए थे. उन्होंने 2 मार्च को खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, रवींंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को आउट किया था. 33 वर्षीय हेनरी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल के दौरान घायल हो गए थे.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल रविवार को खेला जाना है. यह टूर्नामेंट में दोनों टीमों का दूसरा मुकाबला होगा. भारत और न्यूजीलैंड का ग्रुप दौर में 2 मार्च को मुकाबला हुआ था. इस मैच में भारत की टीम ने 9 विकेट पर 249 रन बनाए थे. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 205 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. न्यूजीलैंड की टीम चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान चोट से परेशान रही है. अब चोटिल खिलाड़ियों में मैट हेनरी का नाम भी जुड़ रहा है. टीम के कोच गैरी स्टीड ने कहा, ‘मैट के कंधे में चोट लगी है. वह असहज महसूस कर रहा है. उसका स्कैन कराया गया है. अभी इसकी रिपोर्ट नहीं आई है. हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह मैच तक फिट हो जाएगा.’

मैट हेनरी ने चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक 10 विकेट लिए हैं. वे टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे हैं. ऐसे में उनका चोटिल होना न्यूजीलैंड की उम्मीदों के लिए बड़ा झटका है. हेनरी अपनी टीम के सबसे अनुभवी पेसर हैं. उन्होंने 91 वनडे मैचों में 165 विकेट झटके हैं.

साभार : न्यूज18

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।