लोड हो रहा है...

पाकिस्तान सेना पर बलूचिस्तान में हमले में 6 जवानों की मौत, 5 घायल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

क्वेटा. बलूचिस्तान में एक बार फिर पाकिस्तान सेना को निशाना बनाया गया है। पाकिस्तान आर्मी को टारगेट कर किए गए हमले में सेना के 6 जवानों की मौत हो गई है जबकि 5 जवान घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक यह हमला बलूचिस्तान के बोलान इलाके में हुआ है। यहां पर फ्रंटियर कोर के काफिले को निशाना बनाकर IED ब्लास्ट किया गया था। धमाके के बाद पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है।

किसी ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी

हमले के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। हमले में घायल हुए जवानों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यहां यह भी बता दें कि पाकिस्तान की कुल भूमि का 43 प्रतिशत हिस्सा बलूचिस्तान में है।

जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हुई हाईजैक

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने मार्च के महीने में गुडलार और पीरू कुनरी के पहाड़ी इलाकों के पास करीब 500 यात्रियों को लेकर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर घात लगाकर हमला किया था। बलूच लड़ाकों ने पूरी ट्रेन को ही हाईजैक कर लिया था।

साभार : इंडिया टीवी

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।