लोड हो रहा है...

भारत की वायुसेना पाकिस्तान की सीमा के पास करेगी युद्धाभ्यास

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

नई दिल्ली. पाकिस्तान से तनाव के बीच भारतीय वायुसेना सीमा पर हवाई युद्धाभ्यास करेगी. 7 और 8 मई को होने वाला हवाई युद्धाभ्यास पाकिस्तान की दक्षिणी सीमा से सटे एक क्षेत्र में किया जाएगा. इसके लिए भारत ने NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया है. भारतीय वायुसेना का यह अभ्यास रूटिन ऑपरेशनल रेडिनेस ड्रिल्स का एक हिस्सा है, जिसमें भारतीय वायुसेना राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर युद्धाभ्यास करेगी. NOTAM के मुताबिक, इस युद्धाभ्यास की शुरुआत बुधवार (7 मई) को दोपहर साढ़े तीन से होगा और अगले दिन गुरुवार (8 मई) की रात साढ़े नौ बजे इसका समापन किया जाएगा. भारतीय वायु सेना के इस युद्धाभ्यास के दौरान इस इलाके में हवाई क्षेत्र प्रतिबंधित कर दिया जाएगा. हलाकि यह घोषणा भारत की एयर स्ट्राइक के पहले की गई थी. संभव है कि एयर स्ट्राइक के बाद यह स्थगित कर दिया जाए.

भारतीय वायु सेना के युद्धाभ्यास के पीछे क्या है उद्देश्य?

भारतीय हवाई क्षेत्र में लगे प्रतिबंध के बाद भारतीय वायु सेना को कई तरह के ऑपरेशनों में मदद मिलेगी. जिसमें लडाकू विमानों और निगरानी विमानों की तैनाती और भारतीय वायुसेना के युद्ध की तैयारियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अन्य हवाई गतिविधियां शामिल है.

पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच वायु सेना करेगी युद्धाभ्यास

भारतीय वायु सेना का यह अभ्यास पाकिस्तान के साथ भू-राजनीतिक मामलों और पहलगाम आतंकी हमले के बाद हो रहा है, ऐसे में इस युद्धाभ्यास को भारतीय सशस्त्र बल की तैयारी और किसी भी संभावित संघर्ष को लेकर सतर्कता के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि, रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना के इस युद्धाभ्यास के जारी घटनाक्रमों के साथ स्पष्ट रूप से नहीं जोड़ा है.

IAF के युद्धाभ्यास में राफेल, मिराज 2000 और सुखोई 30एस होंगे शामिल

भारतीय वायु सेना ने इस युद्धाभ्यास में शामिल होने वाले फाइटर जेट्स की जानकारी साझा की है. भारतीय वायुसेना ने बताया कि राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर होने वाले युद्धाभ्यास में दसॉल्ट राफेल, मिराज 2000 और सुखोई-30एस फाइटर जेट्स शामिल होंगे.

- Advertisement -

भारत ने पाकिस्तान के लिए बंद किया अब हवाई क्षेत्र

हालांकि, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के रूप में कई बड़े कदम उठाए हैं. जिसमें सिंधु नदी समझौते को स्थगित करना, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर उन्हें वापस भेजना, पाकिस्तान के साथ व्यापार को रोकने समेत कई अन्य बड़े कदम शामिल हैं. इस बीच भारत ने पिछले बुधवार (30 अप्रैल) को पाकिस्तान के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया. भारत की ओर से लगाया गया यह प्रतिबंध 30 अप्रैल, 2025 से 23 मई, 2025 तक प्रभावी रहेगा.

साभार : एबीपी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।