लोड हो रहा है...

खैबर पख्तूनख्वा में नवाज शरीफ के करीबी पाकिस्तान के पूर्व मंत्री अफरीदी की मौत

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

पेशावर. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक दिल दहलाने वाले हादसा हुआ है. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अपने घर पर हुए शक्तिशाली गैस रिसाव विस्फोट में एक पूर्व पाकिस्तानी मंत्री की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक विस्फोट गुरुवार को उस समय हुआ जब मंत्री घर पर ही थे. गैस रिसाव विस्फोट में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के पूर्व सीनेटर अब्बास खान अफरीदी सहित तीन लोग घायल हुए हैं.

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद, विस्फोट में लगी चोटों के कारण अफरीदी की खारियान अस्पताल में मौत हो गई. संघीय मंत्री और सीनेटर के रूप में काम कर चुके प्रमुख राजनीतिक व्यक्ति अफरीदी ने 2024 में OML-N के साथ-साथ राजनीति से भी इस्तीफा दे दिया. पुलिस ने कहा कि उन्होंने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

कौन हैं अब्बास खान अफरीदी?

अब्बास खान अफरीदी एक पाकिस्तानी राजनेता और व्यवसायी थे, जिन्होंने 2014-2015 में कपड़ा उद्योग के संघीय मंत्री के रूप में पाकिस्तान सरकार में काम किया है और पाकिस्तान की सीनेट के सदस्य हैं. अब्बास खान अफरीदी को 2013 में देश के दूसरे सबसे बड़े टैक्स पेयर के तौर पर भी जाना जाता है.

खैबर पख्तूनख्वा से था रिश्ता

वह खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट से ताल्लुक रखते थे. उनके पिता शमीम अफरीदी और उनके भाई अमजद खान अफरीदी दोनों ही राजनेता हैं और प्रांत में अच्छी पकड़ रखते हैं. अगर उनके व्यवसाय की बात करें तो, वह अफरीदी ट्रेडर्स के संस्थापक और सीईओ थे और अन्य परियोजनाओं में भी उनके शेयर हैं.

- Advertisement -

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।