रविवार, जुलाई 12 2026 | 03:52:46 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / 60 करोड़ के धोखाधड़ी के मामले में शिल्पा शेट्टी से पुलिस ने की पूछताछ

60 करोड़ के धोखाधड़ी के मामले में शिल्पा शेट्टी से पुलिस ने की पूछताछ

Follow us on:

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. लगातार किसी न किसी वजह से शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा चर्चा में रहते हैं. लंबे वक्त से 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में वो पुलिस के रडार पर है. इसी बीच जानकारी मिली कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची है. जहां पर एक्ट्रेस का बयान दर्ज किया है. यह पूछताछ लगभग साढ़े 4 घंटे तक चली है. जिसमें शिल्पा शेट्टी ने मुंबई पुलिस को पूरा सपोर्ट करते हुए अपना पक्ष रखा. साथ ही कुछ डॉक्यूमेंट्स भी दिए हैं.

शिल्पा शेट्टी ने पुलिस को क्या बताया?

जानकारी के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी ने पुलिस की पूछताछ में पूरा सहयोग किया. साथ ही उन्हें कई डॉक्यूमेंट्स दिए हैं. जो उनके एड कंपनी के लेनदेन से जुड़े बताए जा रहे हैं. फिलहाल शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा और 4 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं. वहीं शिल्पा ने पुलिस को जो डॉक्यूमेंट्स दिए हैं, उनकी जांच भी की जा रही है. यह भी कहा जा रहा है कि राज कुंद्रा ने पुलिस को काफी जानकारी दी है. जिसमें बताया गया कि शिकायत करने वाले दीपक कोठारी की NBFC से 60 करोड़ रुपये का लोन लिया था. पर बाद में उसकी कंपनी में इसे इक्विटी के तौर पर एडजस्ट किया गया. उन्होंने प्रमोशन की तस्वीरें भी पुलिस को दिखाई है.

क्यों शिल्पा फंस गईं?

दरअसल दीपक कोठारी ने शिल्पा शेट्टी पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था. जिस कंपनी पर केस चल रहा है, वो उसकी बड़ी शेयर होल्डर हैं. जिसके चलते उनसे पूछताछ की जा रही है. यहां तक कि शेयर होल्डर होने के बावजूद बतौर सेलेब्रिटी एक्ट्रेस ने अपना हिस्सा लिया है.

इसी साल मुंबई पुलिस की आर्थिक शाखा (EOW)ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ केस दर्ज किया था. 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में सितंबर में लुकआउट नोटिस जारी हुआ. हालांकि, जिस कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला है, वो अब बंद की जा चुकी है, जिसका नाम है- बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड. दीपक कोठारी की शिकायत पर इस कपल के खिलाफ केस हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया है कि 2015 से 2023 के बीच उन्हें शिल्पा ने इस बिजनेस में इनवेस्ट करने के लिए मनाया था. बाद में उन्हें नुकसान झेलना पड़ा.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Main Vaapas Aaunga movie poster starring Diljit Dosanjh and Naseeruddin Shah

“पर्दे में सहज महसूस करना गिरे समाज की निशानी”, बुर्का विवाद पर डायरेक्टर इम्तियाज अली का बड़ा बयान

नई दिल्ली । शनिवार, 20 जून 2026 अपनी फिल्मों में हमेशा रूढ़ियों को तोड़ते मजबूत …