शनिवार, सितंबर 12 2026 | 10:11:07 AM

दिल्ली विधानसभा चुनावों में अखिलेश और ममता ने केजरीवाल को दिया समर्थन

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही राजधानी में अब सियासी पारा तेजी से चढ़ने लगा है. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला बताया जा रहा है. चुनाव से ठीक पहले अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की टीएमसी पार्टी ने आम आदमी पार्टी का समर्थन करने का ऐलान किया है. अखिलेश यादव के समर्थन के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनका आभार भी जताया है. केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बहुत बहुत शुक्रिया अखिलेश जी. आपका हमेशा हमें सपोर्ट और साथ रहता है..इसके लिए मैं और दिल्ली की जनता आपकी आभारी है.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कुछ दिन पहले कहा था कि जो भारतीय जनता पार्टी को हराएगा, सपा उसका साथ देगी. दिल्ली मे कांग्रेस के पास मजबूत संगठन नहीं है, ऐसे में हमारा दल आम आदमी पार्टी को समर्थन देगा. मैं आम आदमी पार्टी के साथ मंच शेयर करूंगा. दिल्ली में भाजपा को आप ही हरा पाएगी. ऐसे में जो भाजपा को हराएगा, सपा उसके साथ है.

दिल्ली में टीएमसी ने AAP को सपोर्ट किया

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि हमें उम्मीद है कि दिल्ली में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा. इससे पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी मंगलवार को आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की बात कही थी. उन्होंने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ मंच भी साझा करेंगे. अखिलेश यादव ने कहा था कि दिल्ली में वह कांग्रेस का नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी का साथ देंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी को सिर्फ AAP ही हरा सकती है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने मंगलवार को चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया.  दिल्ली में पांच फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा और नतीजे की घोषणा आठ फरवरी को होगी. ईसीआई राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख वोटर्स हैं. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख, महिला मतदाता 71.74 लाख और युवा मतदाता 25.89 लाख हैं. उधर, पहली बार वोट देने जा रहे मतदाताओं की कुल संख्या 2.08 लाख है. इसके अलावा, दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे. 100 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 830 है.

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।