रविवार, सितंबर 20 2026 | 02:43:40 AM

गुजरात कांग्रेस के नेताओं से नाराज हुए राहुल गांधी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

अहमदाबाद. कांग्रेस पार्टी के भीतर गुटबाजी को लेकर राहुल गांधी ने कड़ी नाराजगी जताई है. गुजरात दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस रेस के घोड़े को बारात में डाल देती है. कांग्रेस में बब्बर शेर बंधे हैं. पीछे से चेन लगी हुई है. कांग्रेस के आधे नेता बीजेपी से मिले हुए हैं. 10, 15, 20, 30 लोगों को निकालना पड़ा तो निकाल देना चाहिए. राहुल गांधी के इस कड़े बोल पर पार्टी भी असहज हो गई है.

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि उदयपुर अधिवेशन में कांग्रेस संगठन के विस्तार को लेकर प्रस्ताव लाया गया था. राहुल गांधी ने जो कहा है (नेताओं को निकालने पर) उसी संदर्भ में कहा है. राहुल गांधी दो दिन से गुजरात मे हैं. पार्टी का तीन दिनों का अधिवेशन वहां हो रहा है. हम यह अधिवेशन कहीं भी कर सकते थे, लेकिन हम घर में घुसकर नहीं रह सकते.

उन्होंने आगे कहा कि हम गुजरात में पूरी मुस्तैदी से चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस नेताओं की बीजेपी से मिलीभगत पर उन्होंने कहा कि हमने ये बयान सुना नहीं है. राहुल गांधी कुछ सोच समझकर ही गुजरात गए हैं. हम अप्रैल में अपना अधिवेशन भी अहमदाबाद में करने जा रहे हैं. हम बंगलुरू, रांची, शिमला या कहीं और… कहीं भी अपना अधिवेशन कर सकते थे लेकिन अहमदाबाद में किया है.

साभार : न्यूज18

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।