रविवार, सितंबर 20 2026 | 02:23:57 AM

प्रवीण सूद बने रहेंगे सीबीआई चीफ, मिला एक साल का कार्य विस्तार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) के निदेशक प्रवीण सूद का सेवा कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है,क्योंकि 5 मई को प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई बैठक में नए निदेशक का चयन करने वाली उच्च स्तरीय समिति चयनित नामों पर सहमति नहीं बना पायी.

एक साल का सेवा में विस्तार

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश(सीजेआई) संजीव खन्ना और एलओपी नेता राहुल गांधी भी शामिल थे.अधिसूचना कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने सीबीआई के नए पद के लिए नामों की सूची जारी की,लेकिन बैठक में आम सहमति नहीं बनी इसलिए कानून के मुताबिक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया.

नई सूची में ये नाम शामिल थे

 मौजूदा सीबीआई निदेशक के दो साल का कार्यकाल 25 मई को समाप्त होना था. कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी सूद प्रमुख जांच एजेंसी के प्रमुख चुने जाने से पहले राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) थे. उन्होंने 25 मई, 2023 को सीबीआई निदेशक का पदभार संभाला. चयन समिति को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल सौंपा गया. जिनमें संजय अरोड़ा, मनोज यादव और कैलाश मकवाना शामिल थे, लेकिन नहीं बन पायी सहमति.

साभार : एनडीटीवी

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।