लोड हो रहा है...

बलूचिस्तान में आईईडी ब्लास्ट कर 12 पाकिस्तानी सैनिकों को उड़ाया

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

क्वेटा. भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच पाकिस्तान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर हमले का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर अटैक किया है। वहीं इस ब्लास्ट में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की जानकारी भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बीएलए ने पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर हमले के लिए आईईडी का इस्तेमाल किया है। फिलहाल अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

सामने आया वीडियो

पाकिस्तान सेना की गाड़ी पर हमले का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में एक जोरदार आईईडी धमाका देखा जा सकता है। वहीं धमाके के बाद से पाकिस्तानी सेना की गाड़ी के चीथडे़ उड़ गए। इस हमले के बाद गाड़ी में सवार 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है। धमाका इतना जोरदार था कि विस्फोट के बाद गाड़ी का अता-पता तक नहीं चला। पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भारत ने लॉन्च किया ऑपरेशन सिंदूर

बता दें कि इससे पहले भारत ने भी पाकिस्तान पर 06-07 मई की रात एयरस्ट्राइक की थी। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर स्ट्राइक की। इसमें कई आतंकवादी भी मारे गए। भारत ने इस स्ट्राइक को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद का एक्शन बताया। इसके साथ ही भारत ने कहा कि इस हमले में पाकिस्तान के किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया और न ही किसी आम नागरिक को इससे क्षति पहुंची है। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया।

साभार : इंडिया टीवी

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।