गुरुवार, अगस्त 13 2026 | 03:09:51 AM
Breaking News
Home / व्यापार / एलन मस्क ग्रोक एआई के स्पाइसी फीचर के माध्यम से देंगे एडल्ट कंटेंट को बढ़ावा

एलन मस्क ग्रोक एआई के स्पाइसी फीचर के माध्यम से देंगे एडल्ट कंटेंट को बढ़ावा

Follow us on:

वाशिंगटन. एलन मस्क Grok AI में नए स्पाइसी मोड को शामिल किया गया है, लेकिन ये मोड जल्द बहुत बड़ा बवाल मचा सकता है क्योंकि ये नया मोड यूजर्स से मिले टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से एडल्ट थीम वीडियो बना रहा है. ये नया टूल जनरेटिव एआई की सीमाओं को आगे बेशक बढ़ा रहा है, लेकिन इस फीचर के आने से मॉडरेशन और दुरुपयोग को लेकर चिंताएं भी बढ़ने लगी है.

किसके लिए उपलब्ध है फीचर?

Elon Musk की xAI ने Grok Imagine में नए Spicy Mode फीचर को जोड़ा है, ये फीचर X (ट्विटर) के iOS ऐप पर Premium प्लस और SuperGrok सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है. इस फीचर को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है क्योंकि ये टूल एडल्ट कंटेंट बना रहा है. इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए कंपनी SuperGrok यूजर्स से प्रतिमाह 700 रुपए चार्ज कर रही है.

क्या है स्पाइसी मोड?

Spicy Mode बोल्ड कंटेंट बनाने की सुविधा यूजर्स को देता है, केवल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर इस टूल से 15 सेकंड तक का ऐसा वीडियो बनाया जा सकता है जिसमें एडल्ट विजुअल्स और नेचुरल ऑडियो भी मिलता है. कंपनी ने इस टूल पर बेशक कुछ रिस्ट्रिक्शन लगाई है लेकिन फिर भी ये टूल कुछ ऐसे सीन बना देता है जो कंपनी द्वारा लगाए गए फिल्टर को भी बायपास कर जाते हैं.

कैसे सामने आई बात?

xAI कर्मचारी Mati Roy ने कुछ समय पहले X (ट्विटर) पर पोस्ट किया था जिसमें इस फीचर का जिक्र करते हुए बताया गया था कि ये टूल न्यूडिटी कंटेंट जेनरेट कर सकता है, इस पोस्ट को बाद में भले ही हटा दिया गया हो. लेकिन तब तक ये पोस्ट आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल चुका था. इस टूल को पहले तो प्रॉम्प्ट देना होता है और फिर ये टूल कुछ ही सेकंड्स में मल्टीपल इमेज तैयार कर देता है, इन तस्वीरों को एनीमेटेड वीडियो में बदला जा सकता है. लेकिन अभी भी इसमें Uncanny Valley इफेक्ट नजर आता है, यानी इंसानी चेहरे कार्टून जैसे लगते हैं.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Protesters Rally Outside Parliament Building

FCRA Amendment Bill 2026: संसद में राजनीतिक घमासान तेज़, JPC के पास भेजा जा सकता है विधेयक | जानिए विवादित नियम और विपक्ष की मांग

नई दिल्ली।  मंगलवार, 11 अगस्त 2026 संसद के मानसून सत्र में Foreign Contribution (Regulation) Amendment …