लोड हो रहा है...

पाकिस्तान का प्रमुख गैर नाटो सहयोगी देश का दर्जा समाप्त करने के लिए अमेरिका में विधेयक पेश

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

वाशिंगटन. अमेरिका में पाकिस्तान का प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी देश का दर्जा खत्म करने को लेकर एक विधेयक पेश किया गया है। यह विधेयक रिपब्लिकन पार्टी के एक प्रभावशाली सांसद ने पेश किया है। इसे अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में पेश किया गया है। इसमें पाकिस्तान का प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी देश का दर्जा खत्म करने का प्रस्ताव रखा गया है। अमेरिकी संसद के सदस्य और प्रतिनिधि सभा की न्यायिक समिति की अपराध एवं संघीय सरकार निगरानी उपसमिति के अध्यक्ष एंडी बिग्स ने यह विधेयक पेश किया है, जिसमें कहा गया है कि अगर पाकिस्तान अपने यहां हक्कानी नेटवर्क पर सैन्य कार्रवाई जारी रखता है, तो ही राष्ट्रपति को इस संबंध में प्रमाणपत्र जारी करना चाहिए।

विधेयक में उठी ये मांग

विधेयक में कहा गया है कि यदि राष्ट्रपति प्रमाणपत्र जारी करते हैं तो उसमें यह बताया जाना चाहिए कि पाकिस्तान ने हक्कानी नेटवर्क को पाकिस्तान को सुरक्षित पनाहगाह के रूप में इस्तेमाल करने से रोकने के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने को लेकर कदम उठाए हैं। साथ ही प्रमाणपत्र में यह भी बताया जाना चाहिए कि पाकिस्तान अफगान-पाक सीमा पर हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकी संगठन के सदस्यों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए अफगान सरकार के साथ सक्रिय रूप से समन्वय करता है। बिग्स ने जनवरी 2019 में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पहली बार यह विधेयक पेश किया था। इसके बाद कई बार यह विधेयक पेश किया जा चुका है। हालांकि यह विधेयक आगे नहीं बढ़ पाया है।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।