लोड हो रहा है...

डोनाल्ड ट्रंप ने नहीं हटाया टैरिफ, तो चीन हॉलीवुड फिल्मों पर लगाएगा प्रतिबंध

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

बीजिंग. दुनिया एक बड़े आर्थिक संकट की चपेट में आ गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सख्त टैरिफ नियमों ने वैश्विक व्यापार युद्ध को हवा दे दी, जिससे सोमवार को हालात और बिगड़ गए. ट्रंप ने चीन पर 50% अतिरिक्त टैरिफ की धमकी दी, तो यूरोपीय संघ ने भी 25% जवाबी टैरिफ का प्रस्ताव रखा है. नतीजा? दुनिया भर के शेयर बाजार लगातार गिरते जा रहे हैं. तेल की कीमतें $60 प्रति बैरल तक गिर गईं. रूस, जो तेल पर निर्भर है और युद्ध के कारण संकट में है, उसका यूराल्स तेल $50 के करीब पहुंच गया.

दूसरी ओर चीन ने ट्रंप की नई धमकी को इसे ‘गलती पर गलती’ करार देकर आर-पार की लड़ाई ठानी, तो वहीं बांग्लादेश और वियतनाम अमेरिका के सामने झुकते दिख रहे हैं. ताइवान और दक्षिण कोरिया बातचीत की राह तलाश रहे हैं, पर ट्रंप पीछे हटने को तैयार नहीं. भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को 1.5% उछला, लेकिन बाकी दुनिया संकट में है.

हॉलीवुड फिल्में बैन कर सकता है चीन!

डोनाल्ड ट्रंप के भारी टैरिफ के जवाब में चीन हॉलीवुड फिल्में बैन करने पर विचार कर रहा है. DailyMail ने BBC के Radio 4 प्रोग्राम के हवाले से एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है. यूरोप ने भी ट्रंप के टैरिफ के जवाब में पलटवार किया है.

साभार : न्यूज18

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।