लोड हो रहा है...

इन्फ्लुएंसर राजश्री मोरे को धमकी देने के आरोप में एमएनएस नेता का बेटा गिरफ्तार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

मुंबई. इन्फ्लुएंसर राजश्री मोरे के साथ बदसलूकी मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता के बेटे को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है. मनसे नेता जावेद शेख के बेटे राहिल शेख का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वो इन्फ्लुएंसर राजश्री मोरे के साथ बदसलूकी करते हुए नजर आ रहे थे. वीडियो सामने आने के बाद ठाणे मनसे के अध्यक्ष अविनाश जाधव ने एक पत्र जारी कर कहा था कि जावेद शेख हमारी पार्टी के पदाधिकारी हैं. उनके बेटे द्वारा किए गए कृत्य से हमारी पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है. हमारी पार्टी उस कृत्य का समर्थन नहीं करती है. अविनाश जाधव ने पुलिस से अनुरोध किया था कि संबंधित पुलिस और एजेंसी उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करें; ये विनती है.

इस मामले में मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में जावेद शेख के बेटे राहिल शेख के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. राहिल शेख, जो कार चला रहा था, पुलिस ने उसकी कार भी जब्त कर ली है. इस मामले को लेकर शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मनसे नेता के बेटे द्वारा राजश्री मोरे के साथ बदसलूकी करने का वीडियो रिपोस्ट किया. उन्होंने कहा कि मराठी मुलगी राजश्री मोरे को मनसे नेता के बेटे राहिल शेख ने गाली दी. वे केवल हिंदुओं को ही क्यों पीट रहे हैं? क्या उनमें भिंडी बाजार जाने की हिम्मत है?

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।