लोड हो रहा है...

मार्च 2026 तक राम मंदिर हो जाएगा पूरी तरह तैयार: नृपेंद्र मिश्र

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

लखनऊ. श्री राम मंदिर निर्माण समिति ने मार्च 2026 तक राम मंदिर पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। समिति की तीन दिवसीय बैठक के पहले दिन यह भी निर्णय किया गया कि अब किसी भी तरह का नया प्रोजेक्ट नहीं शुरू किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि राम मंदिर परिसर के सभी प्रोजेक्ट को मार्च 2026 तक पूरा करने के लिए एलएनटी और टाटा का कार्यकाल सितंबर 2025 से बढ़ाकर मार्च 2026 तक कर दिया गया है, ताकि संपूर्ण निर्माण समय पर पूरा किया जा सके।

उन्होंने बताया कि अब तक करीब 1100 करोड रुपए का भुगतान हो चुका है और लगभग 1400 करोड रुपए का खर्च किया जा चुका है,उन्होंने यह भी जानकारी दी कि परिसर के निर्माणाधीन तीनों प्रवेश और निकास द्वार शीघ्र ही आकार ले लेंगे और इनका नामकरण संत समाज के उच्च हस्तियों के नाम पर होगा। नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर सहित परिसर के सभी मंदिरों के ध्वजारोहण कार्यक्रम की तिथि बैठक में निर्धारित कर दी जाएगी। एक अन्य जानकारी में नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि बाउंड्री वॉल का निर्माण शुरू हो गया है और 200 करोड़ रुपये की लागत से 20 गैलरी वाला भव्य म्यूजियम भी तैयार किया जा रहा है।

SHABD,Delhi, September 9, 2025

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।