लोड हो रहा है...

ऐश्वर्या राय ने पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए दाखिल की अर्ज़ी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

नई दिल्ली.  बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में अर्ज़ी दाखिल की है। ऐश्वर्या ने आरोप लगाया है कि उनकी इमेज, पर्सनालिटी और AI जनरेटेड तस्वीरों का उनकी अनुमति के बिना व्यवसायिक इस्तेमाल हो रहा है। उनके तस्वीर का इस्तेमाल करके कॉपी, मग, टीशर्ट बेची जा रही है।

ऐश्वर्या के वकील ने दलील दी है कि कुछ प्लेटफार्म पर तो उनकी मोरफेड तस्वीरों का भी इस्तेमाल हो रहा है। उनके नाम, तस्वीरो को ग़लत इस्तेमाल करके कई प्लेटफार्म पैसा कमा  रहे है। हाई कोर्ट ने इसे गम्भीरता से लेते हुए कहा है कि वो इसे रोकने के लिए अंतरिम आदेश पास करेगा। ऐश्वर्या राय बच्चन की अनुमति के बिना उनकी तस्वीरों, उनकी पर्सनलिटी के व्यवसायिक इस्तेमाल की इजाज़त नहीं दी जा सकती।

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।