शनिवार, सितंबर 19 2026 | 12:10:34 PM

पंजाब में दो आतंकियों को विस्फोटक और रिमोट कंट्रोल के साथ गिरफ्तार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

चंडीगढ़. पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

जिसका संचालन ब्रिटेन स्थित हैंडलर निशान जौरियन और आदेश जमाराय द्वारा बीकेआई के सरगना हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देश पर किया जा रहा था। इस मॉड्यूल के पास से 2.5 किलोग्राम आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस)/आरडीएक्स और एक रिमोट कंट्रोल बरामद किया गया है।

जालंधर से दो आतंकियों गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आईईडी का उद्देश्य एक आतंकी हमला करना था। यूएपीए और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाना एसएसओसी, अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

साभार : दैनिक जागरण

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।