लोड हो रहा है...

इजरायल और हमास के बीच पीस प्लान पर सहमति, डोनाल्ड ट्रंप ने की घोषणा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

गाजा. इजरायल और हमास अमेरिका की मध्यस्थता के बाद शांति योजना के पहले चरण पर सहमत हो गए हैं. इसकी घोषणा खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है. इस फैसले का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया है. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि हम राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं. यह प्रधानमंत्री नेतन्याहू के सशक्त नेतृत्व का भी प्रतीक है. हमें उम्मीद है कि बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता में वृद्धि से उन्हें राहत मिलेगी और स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त होगा.

इजरायल और हमास समझौता गाजा में जारी युद्ध को रोकने और कैदियों की रिहाई को सुनिश्चित करने पर केंद्रित है. इस ऐतिहासिक समझौते पर गुरुवार (9 अक्टूबर 2025) को मिस्र में हस्ताक्षर किए गए. ट्रंप ने इसे स्थायी शांति की दिशा में पहला कदम बताया, जबकि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे कूटनीतिक सफलता और नैतिक जीत करार दिया है.

यह पूरे विश्व के लिए एक बड़ा दिन-ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे गर्व है कि इजरायल और हमास दोनों ने हमारी शांति योजना के पहले चरण पर सहमति जताई है. इसका मतलब है कि सभी बंधक जल्द रिहा होंगे और इजरायली सेना निर्धारित सीमा तक पीछे हट जाएगी. यह स्थायी शांति की दिशा में पहला कदम है. उन्होंने आगे कहा कि सभी पक्षों के साथ समान व्यवहार किया जाएगा. यह दिन अरब और मुस्लिम वर्ल्ड, इजरायल, अमेरिका और दुनिया के सभी शांतिप्रिय देशों के लिए ऐतिहासिक है. ट्रंप ने इस दौरान कतर, मिस्र और तुर्किए का विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिन्होंने इस वार्ता को संभव बनाने में महत्वपूर्ण मध्यस्त की भूमिका निभाई.

साभार : एबीपी न्यूज

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।