लोड हो रहा है...

महेंद्र सिंह धोनी को फिर बनाया गया चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

नई दिल्ली. आईपीएल 2025 के बीच चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ा झटका लगा है. उसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनके स्थान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को फिर से टीम की कमान मिली है. वह सीजन के शेष मैचों में कप्तानी करेंगे. ऋतुराज कोहनी में चोट के कारण सीजन में अब नहीं खेलेंगे.

अंक तालिका में नौवें स्थान पर चेन्नई

चेन्नई की टीम शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में खेलेगी. होमग्राउंड पर होने वाले इस मैच से पहले टीम के लिए बुरी खबर आई. ऋतुराज की कप्तानी में टीम को शुरुआत पांच मैचों में सिर्फ एक जीत मिली है. उसे चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है.  टीम अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद से ऊपर नौवें स्थान पर हैं.

कोच फ्लेमिंग ने दी जानकारी

सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने चेन्नई में कहा, ”गुवाहाटी में उन्हें चोट लगी थी. वह काफी दर्द में थे. हमने एक्स-रे करवाया. इसमें कुछ नहीं निकला. इसके बाद हमने एमआरआई करवाया, जिसमें उनकी कोहनी में रेडियल नेक में फ्रैक्चर का पता चला. इसलिए हम निराश हैं और उनके लिए दुखी हैं. हम उनके खेलने के प्रयासों की सराहना करते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से वह अब टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे. हमारे पास एक अनकैप्ड खिलाड़ी, एमएस धोनी है, जो आईपीएल के बाकी बचे मैचों में कप्तान की भूमिका निभाएंगे.”

तुषार देशपांडे की गेंद पर चोटिल हुए थे ऋतुराज

गायकवाड़ को 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीएसके के मैच के दौरान चोट लगी थी. सीएसके उस मैच में हार गया था. चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे की गेंद पर ऋतुराज को चोट लगी थी. इसके बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी की और 63 रन बनाए. ऋतुराज ने हिम्मत दिखाते हुए दो और मैचों में हिस्सा लिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए.

- Advertisement -

धोनी की कप्तानी में 7 खिताब जीते

43 वर्षीय धोनी ने 2008 से 2024 तक चेन्नई की कप्तानी की थी. इसके बाद उन्होंने गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी. धोनी ने 2022 में भी रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी, लेकिन टीम के खराब नतीजों के बाद सीजन के बीच में ही उन्होंने कप्तानी वापस ले ली. धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में पांच आईपीएल खिताब और दो चैंपियंस लीग ट्रॉफी भी जीती हैं.

धोनी ने स्वीकार कर ली कप्तानी

फ्लेमिंग ने कहा, “धोनी ने आगे आकर हमें इस स्थिति से बाहर निकालने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई. इसलिए इसमें कभी कोई संदेह नहीं था. हम रिप्लेसमेंट पर विचार करेंगे. हमारे पास टीम में कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं जो कुछ समय से हमारे साथ हैं, इसलिए हम पहले खुद से देखेंगे. लेकिन हां, यह देखने का अवसर है कि हम अगले वर्षों में टीम को कैसे बेहतर बना सकते हैं.” शुक्रवार को केकेआर के खिलाफ अपने घरेलू मैच के बाद सीएसके 14 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स और 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी.

साभार : जी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

- Advertisement -

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।