रविवार, सितंबर 20 2026 | 03:29:00 AM

नागरिक विमानों की आड़ में हमले कर रहा है पाकिस्तान

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. आतंक को पालने-पोसने वाला हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान कितना नापाक है, इसकी एक बानगी देखिए। बीती रात से पाकिस्तान भारत पर ड्रोन और हमले की कोशिश कर रहा है। लेकिन भारत के पुख्ता एयर डिफेंस सिस्टम के कारण उसकी कोशिश कामयाब नहीं हो पा रही। भारत की जवाबी कार्रवाई से बचने के लिए पाकिस्तान अपने नागरिकों की आड़ ले रहा है। वह हमले के साथ ही अपना एयरस्पेस खोल देता है और विमानों का रुख बॉर्डर की तरफ मोड़ देता है। शुक्रवार को भी हमले के तुरंत बाद पाकिस्तान ने फ्लाइट का संचालन शुरू कर दिया है। जबकि भारत ने सीमा के पास स्थित हिस्सों में फ्लाइट का संचालन बंद किया हुआ है।

अब तक बंद था एयरस्पेस

पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस शाम तक बंद रखा था। फ्लाइट रडार डॉट कॉम के मुताबिक, शाम तक पाकिस्तान के एयरस्पेस में एक भी फ्लाइट नहीं उड़ रही थी। लेकिन रात होते ही पाकिस्तान ने सीमा पर गोलीबारी के साथ ही ड्रोन और मिसाइलें दागनी शुरू कर दीं। इसके साथ ही पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को भी खोल दिया। इन फ्लाइट्स का रूट देखने से पता चलता है कि सभी फ्लाइट लाहौर, इस्लामाबाद और कराची ही जा रही हैं। पाकिस्तान के हर हमले को भारतीय सुरक्षा बल विफल कर रहे हैं। बता दें कि कल भी पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल और ड्रोन से हमले की कोशिश की थी, लेकिन उसके हर हमले की कोशिश को नाकामयाब कर दिया गया था। भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की थी।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।