लोड हो रहा है...

नोएडा में जबरन धर्म परिवर्तन, तमिलनाडु तक है कनेक्शन

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

लखनऊ. नोएडा में जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह कराने के मामले में थाना फेज 3 द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी राजा मियां के साथ साथ उसके मां और पिता के द्वारा कूटरचित्र निकाहनामा बनाकर धर्म परिवर्तन करवाने की घटना की गई थी।

और अब पूरे मामले पर भी नजर डालते हैं….

नोएडा में जबरन धर्म परिवर्तन  पीड़िता का विवाह वर्ष 2018 में कानपुर देहात के एक युवक से हुआ था 2019 में उसने बेटे को जन्म दिया था, 2021 में पति से अनबन हो गई 2021 में ही अपने मायके नोएडा आकर एक फैक्ट्री में काम करने लगी उसकी मुलाकात गाजियाबाद के राजा मियां से हुई और नजदीकियां बढ़ गईं आरोप है राजा मियां ने प्रेमजाल में फंसाकर जबरन पीड़िता का धर्म परिवर्तन कराया धर्म परिवर्तन के बाद निकाह कर पीड़िता का नाम बदलकर खुशबु खातून रखा पीड़िता की मां ने बेटी को बरामद करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दी थी  नोएडा पुलिस ने महिला को तमिलनाडु के चेन्नई से बरामद किया जांच में निकाहनामा भी फर्जी पाया गया है।

नोएडा पुलिस ने थाना फेज-3 में मुकदमा दर्ज कर पीड़ित महिला को तमिलनाडु के चेन्नई से बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी राजा मियां उर्फ एहसान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, निकाह कराने वाले काजी और एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

शक्ति मोहन अवस्थी, डीसीपी,  सेंट्रल नोएडा

- Advertisement -

SHABD, September 10, 2025

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।