लोड हो रहा है...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं तो सम्मान की चिंता नहीं : चिराग पासवान

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के अंदर सीट बंटवारे पर बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने आज नई दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवानसे मुलाकात की।

‘सकारात्मक माहौल’ में चल रही बातचीत

मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बातचीत ‘सकारात्मक माहौल’ में चल रही है और ‘हर एक बिंदु पर चर्चा’ की जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने पर उन्हें अपने सम्मान की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, और इसलिए उन्हें किसी बात की चिंता नहीं है।

सीट बंटवारे का अंतिम फैसला जल्द

चिराग पासवान और नित्यानंद राय दोनों ने संवाददाताओं को बताया कि सीट बंटवारे का अंतिम फैसला जल्दी ही लिए जाने की संभावना है। यह घोषणा करने के बाद, दोनों नेता बातचीत जारी रखने के लिए फिर से अंदर चले गए। कुछ देर बाद नित्यानंद राय अपनी कार में बैठ कर चिराग पासवान के आवास से निकल गए।

सहयोगी दलों में कोई परेशानी नहीं-नित्यानंद

इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बने इसे लेकर सहयोगी दलों में कोई परेशानी नहीं है।

- Advertisement -

सीटों की घोषणा जल्द

चिराग पासवान कहा कि बहुत ही सकारामत्मक बातचीत हुई है। सीटों की घोषणा जल्द हो जाएगी। हम लोग पहले ही हर चीज को विस्तार से चर्चा करने चाहते हैं.,जो हो रही है और हुई है। हालांकि सीट बंटवारे की समय सीमा बताने से दोनों ही दलों के नेताओं ने फिलहाल इनकार किया, लेकिन उम्मीद जताई कि जल्द ही आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

साभार : नवभारत टाइम्स

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।